{"_id":"5c6710afbdec227f1c76bed6","slug":"51550258351-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्टाफ आफिस के गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्टाफ आफिस के गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने सुविधाओं की मांग को लेकर स्टाफ आफिस के गेट पर ताला जड़ दिया। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग दो घंटे बाद कुलसचिव डॉ. अन्नपूर्णा ने यूनिवर्सिटी उप प्रधान के साथ विवि प्रशासन का दौरा कर आश्वासन देकर ताला खुलवाया। शुक्रवार को आईजीयू के विभिन्न विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में सुविधाओं की मांग को लेकर गेट पर सुबह ताला लगा दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि यूनिवर्सिटी में सुुविधाओं के अभाव में पढ़ाई बाधित हो रहीं है। विवि प्रशासन को भी इस बारे में इस बार अवगत कराया गया है लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। छात्रों ने बताया कि यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी व कंप्यूटर लैब नहीं है। वहीं अंग्रेजी, इतिहास व कॉमर्स के शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रहीं है। कॉलेज में पानी व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इसके अलावा ब्वॉयज हॉस्टल, राव तुलाराम ब्लॉक को भी सही तरीके से नहीं बनाया गया है। विवि प्रशासन द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक नहीं है। इन मांगों को लेकर विद्यार्थी कई बार विवि प्रशासन से मिल चुके है। लेकिन बार उन्हें झूठा आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। यूनिवर्सिटी की छात्र संघ की प्रधान ज्योति का कहना है कि सभी छात्र समस्याओं के बारे में विवि प्रशासन से अवगत भी कराया गया था। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। मजबूरन विद्यार्थियों को आंदोलन करना पड़ा। उपप्रधान पुष्पेंद्र यादव ने कहा है कि यूनिवर्सिटी में छात्र शिक्षा के लिए आते है और यह पर उनको टीचर के अभाव के कारण अच्छी शिक्षा नही मिल पाती है। छात्र संघ को छह माह बीत चुके है। लेकिन अभी तक छात्र संघ के पदाधिकारियों के पास कार्यालय तक नहीं है। दो घंटे बाद कुलसचिव डॉ. अन्नापूर्णा मौके पर पहुंची। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ यूनिवर्सिटी का दौरा किया तथा विद्यार्थियों को जल्द सभी समस्याओं को समाधान कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने गेट का ताला खोला। इससे विवि स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ी। इस अवसर सचिव विनय यादव, दिनेश फंडन, रोहित गर्ग, नीरज सतरोड़िया, साक्षी, राखी, प्रियंका, कोमल, भावना, इंदू, दीपा, योगिता व निधि सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।