फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शॉपिंग कांपलेक्स बनाने के लिए उखाड़े 14 पेड़, लोगों में नाराजगी

शॉपिंग कांपलेक्स बनाने के लिए उखाड़े 14 पेड़, लोगों में नाराजगी

Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
शॉपिंग कांपलेक्स बनाने के लिए उखाड़े 14 पेड़, लोगों में नाराजगी
शॉपिंग कांपलेक्स बनाने के लिए उखाड़े 14 पेड़, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। बावल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के निकट स्थित महात्मा गांधी पार्क से 12 पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ने पर लोगों ने नगर पालिका के प्रति रोष प्रकट कर कार्रवाई की मांग की है। पार्क में इन पेड़ों की अधिकता से ही लोगों को राहत मिलती थी। अब पार्क में महज दो ही पेड़ बचे हैं। नगर पालिका की तरफ से अपने कार्यालय के समीप शॉपिंग कांपलेक्स का विस्तार कर सड़क का निर्माण कराया जाना है। इसके बाद कांपलेक्स के साथ लगते पार्क की जमीन का उपयोग किया जाना है। इसी के चलते जेसीबी की मदद से इन हरे पेड़ों को उखाड़ दिया गया। जेसीबी चालक ने जैसे ही इन पेड़ों को उखाड़ना प्रारंभ किया तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर इस कार्य को रुकव दिया। तत्पश्चात जेसीबी चालक ने इनकी अनुमति और नीलामी पत्र दिखाकर कहा कि नगर पालिका की तरफ से इन पेड़ों को नीलाम किया गया है। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। अवकाश की वजह से कोई अधिकारी नहीं मिल पाए। लोगों ने आरोप लगाया कि तय अनुमति से अधिक पेड़ उखाड़े गए हैं इसलिए कार्रवाई की जाए अन्यथा उनको जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास जाने को मजबूर होना पड़ेगा। नागरिकों ने आरोप लगाया कि छह पेड़ों की अनुमति होने के बाद अधिक पेड़ों को काटा गया है।

हम से ली गई छह पेड़ों की अनुमति
वन राजिक अधिकारी प्रेम सिहं ने बताया कि महात्मा गांधी पार्क में कुल 14 हरे छायादार पेड़ों में से नगर पालिका ने उनके कार्यालय से छह पेड़ों को काटने की अनुमति ली है। यदि अधिक पेड़ काटने की शिकायत आती है विभाग की तरफ से अवश्य कार्रवाई की जाएगी। उधर नगर पालिका सचिव ने कहा कि पेड़ों को काटने की अनुमति ली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed