फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ‘दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं’

‘दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं’

Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
‘दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं’
‘दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं’
विज्ञापन

रेवाड़ी। मदर्स-डे के उपलक्ष्य में जिलेभर के स्कूलों में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न माध्यमों से अपनी माताओं के प्रति स्नेह दर्शाते हुए कहा कि इस दुनिया में मां से बढ़कर कोई नहीं है। धारूहेड़ा स्थित अविराज वर्ल्ड स्कूल में चेयरपर्सन पूर्व जस्टिस निर्मल यादव के मुख्य आतिथ्य में मदर्स डे मनाया गया। डायरेक्टर प्रो. उमाशंकर यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को मदर्स डे के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने मां के प्रति विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा को निखारा। मुख्यातिथि ने कहा कि मां के स्थान पर बच्चे का भला चाहने वाला कोई नहीं होता है। बच्चे की प्रथम गुरू मां ही होती हैं।

भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
नांगल मूंदी स्थित भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर मदर्स डे मनाया गया। विद्यार्थियों ने भाषण व नृत्य की प्रस्तुति देकर मां के महत्व के बारे में बताया। स्कूल डायरेक्टर कमल सिंह यादव ने विद्यार्थियों को मां के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि मां से ज्यादा दुनिया में कोई हितैषी नहीं है।
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल, बावल
बावल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मातृशक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालन समिति सदस्य रीना सिवाच, नीरू बाला ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलति करके किया। उन्होंने महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से बताया। हरिओम सिवाच ने कहा कि बच्चे पर मां का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विवेकानंद स्कूल
धारूहेड़ा स्थित विवेकानंद स्कूल में मदर्स डे पर ग्रीटिग मेंकिग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य राजपाल यादव व निदेशक पोहप सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मां व संतान के अनूठे रिश्ते के बारे में बताया गया।
-------
ऋषि वर्ल्ड स्कूल, धारूहेड़ा
धारूहेड़ा स्थित ऋषि वर्ल्ड स्कूल में मदर्स डे पर बच्चों ने फैंसी ड्रेस, कविता, आंखों पर पट्टी बांधकरअपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने तू कितनी अच्छी है, गीत पर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य बबीता वर्मा, रविंद्र यादव, कृष्णा रावत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
गांव भूरावास स्थित यूनिटी स्कूल में शनिवार को हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल संचालक प्रदीप जाखड़ व प्राचार्य मनजीत ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन करवाने से बच्चों को बौद्विक व शारिरीक विकास होता हैं। इस मौके पर सरला, अनजु,मनीषा, मोहित, ओमपाल, महेश, संजीत, संगीता आदि सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
-------
नृत्य प्रतियोगिता में सुदेश प्रथम
बेरली खुर्द स्थित कैनाल वैली स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली से पांचवीं तक के सभी विद्यार्थियों की माता को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। विद्यार्थियों ने कूकिंग विदाउट फायर, हैंडी क्राप्ट व नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में सुदेश प्रथम, सरिता द्वितीय व राधा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैंडी क्राफ्ट में रेनू देवी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कूकिंग प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम, उषा यादव द्वितीय व निशा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चेयरपर्सन कौशल्या यादव, जांगती यादव व योगिता यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्याध्यापकिा रेखा यादव ने हमारे जीवन में मां के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
-------
कैंब्रिज स्कूल
गांव चिताडूंगरा स्थित कैंब्रिज स्कूल में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके मदर्स-डे मनाया गया। विद्यार्थियों ने डांस, गीत, कविता, भाषण के माध्यम से मां के महत्व के बारे में बताया। स्कूल संचालक अशोक, बबीना व प्राचार्य नीरज राव ने बताया कि मां भगवान का दूसरा रूप होती हैं।

------
माउंट जी लिट्रा स्कूल
दिल्ली रोड स्थित माउंट जी लिट्रा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मदर्स डे मनाया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस, हिंदी व अंग्रेजी कविता में अपनी प्रस्तुति देकर मां के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. पवन गोयल, डायरेक्टर डॉ गुंजन गोयल व प्राचार्य अजय कुमार ने विद्यार्थियों को मदर्स डे की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed