फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तेज अंधड व हल्की बारिश से मिली गर्मी राहत.

तेज अंधड व हल्की बारिश से मिली गर्मी राहत.

Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
तेज अंधड व हल्की बारिश से मिली गर्मी राहत.
दिन में चिलचिलाती गर्मी, शाम को अंधड़ और बूंदाबांदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से पड़ रही तेज गर्मी के चलते बुधवार शाम को तेज अंधड़ के साथ जिले में बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बूंदाबांदी अधिक समय तक नहीं हुई जिसके कारण उमस का असर भी बढ़ गया है।

जिले में पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। इस वजह से दोपहर के समय सड़कों पर भी निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रही लेकिन प्रचंड धूप का असर कम नहीं हुआ। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव और तेज धूल भरी आंधी के कारण आसमान में धूल का गुबार छा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीनों दिन तक मौसम में बदलाव का क्रम बना रहने की संभावना है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से वजह से गर्मी का असर भी काफी बढ़ रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के कारण जनजीवन काफी प्रभावित रहा। दोपहर के समय शहर की अधिकतर सड़कें सुनसान थी। शाम आई तेज आंधी और हल्की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed