फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अवसरवाद का है इनेलो-बसपा गठबंधन, कांग्रेस को नुकसान नहीं : अशोक तंवर

अवसरवाद का है इनेलो-बसपा गठबंधन, कांग्रेस को नुकसान नहीं : अशोक तंवर

Mon, 23 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अवसरवाद का है इनेलो-बसपा गठबंधन, कांग्रेस को नुकसान नहीं : अशोक तंवर
अवसरवाद का है इनेलो-बसपा गठबंधन, कांग्रेस को नुकसान नहीं : अशोक तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि इनेलो और बसपा का गठबंधन दलितों के उत्थान के लिए नहीं अपितु अवसरवाद का गठबंधन है। इनेलो की प्रवृति को सब जानते हैं। पहले भी यह गठबंधन हुआ था। गठबंधन से कांग्रेस पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के हितों के लिए काम करती है। अशोक तंवर रविवार को पूर्व कैप्टन अजय सिंह यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सभी लोगों से 29 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित जनआक्रोश रैली में पहुंचने का आह्वान किया। अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के खिलाफ जनता के हर वर्ग में आक्रोश है। केंद्र सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने के लिए यह रैली की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली को सब देख चुके हैं। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा अपने कालेधन का उपयोग सभी जिलों में कार्यालय खोलने पर खर्च कर रही है। गुरुग्राम में तो आम लोगों ने भी इसका विरोध किया है। इस मौके पर महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भी सरकार पर निशाना साधकर कहा कि बेटियां बचाने का संदेश देने वाली ही सरकार के राज में बेटियों पर अत्याचार सबसे अधिक हो रहा है। उन्नाव- कठुआ की घटनाओं में भाजपा ने अपराधियों का बचाने का काम किया है। प्रदेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रैली में प्रदेश से 10 हजार से भी अधिक महिलाएं जाएंगी।


कैप्टन ने गुरुग्राम से और बेटे के लिए रेवाड़ी से दावा ठोका
पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातों पर कार्रवाई की बजाय पीएम लंदन में बैठे रहे और अब कांग्रेस के दबाव में अध्यादेश लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अध्यादेश दो माह पहले आना चाहिए तथा सरकार एससी-एसटी एक्ट को भी कमजोर कर रही है। भाजपा ने दंगे कराने के साथ गंगा सफाई के नाम पर बैंकों ही साफ कर दिया। कैप्टन ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से चौपट हो गई है शहर में आए दिन गैंगवार की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। किसानों को मंडियों में लूटा जा रहा है, समर्थन मूल्य पर इतनी शर्तें लगा दी हैं कि किसान इन्हें पूरा नहीं कर सकता है। उन्होंने गुरुग्राम लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट का दावा करते हुए कहा कि मैं टिकट मांगूंगा और पार्टी टिकट देगी तो चुनाव भी लडू़ंगा। चिरंजीव राव के लिए रेवाड़ी विस क्षेत्र से टिकट मांगेंगे। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव, राष्ट्रीय समन्वयक रंजीता मेहता, हीरालाल चौधरी, जवाहरलाल सचदेवा, प्रवक्ता वंदना पोपली, अमृतकला टिकानियां, सरोज भारद्वाज, डॉ. उमाशंकर यादव और जवाहरलाल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed