फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 thousand rupees cheated on the pretext of refunding the ticket

टिकट के रुपये रिफंड करने का झांसा देकर ठगे 50 हजार रुपये

Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees cheated on the pretext of refunding the ticket
विशाल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को ऑनलाइन कराई गई रेलवे टिकट के रुपये रिफंड करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये। आरोपियों ने मोबाइल में एकएप डाउनलोड कर ठगी को अंजाम दिया है। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उड़ीसा निवासी राजेश कुमार बहरा पिछले 15 साल से धारूहेड़ा के बास रोड स्थित विशाल कालोनी में रह रहे हैं। उन्होंने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के जरिये चार मई को दिल्ली से उड़ीसा के लिए ऑनलाइन तीन टिकट बुक कराई थी लेकिन रुपये कटने के बाद भी टिकट बुक नहीं हुई। उनके बैंक खाते से दस हजार 269 रुपये कट गए थे। कस्टमर केयर पर बात करने के लिए राजेश कुमार ने गूगल से आईआरसीटीसी के कस्टमर केयर नंबर लेकर बात की। दूसरी ओर बात करने वाले व्यक्ति ने कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए राजेश से एप्लीकेशन नंबर पूछे और मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराई। एप डाउनलोड करने के बाद राजेश के स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाते से 50 हजार रुपये कट गए। बैंक खाते से रुपये कटने के बाद उन्हें ठगी के बारे में पता लगा और पुलिस को शिकायत दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed