फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   49 teachers will get KRP training under Nipun Haryana Mission

Rewari News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत 49 शिक्षकों को मिलेगा केआरपी प्रशिक्षण

Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
49 teachers will get KRP training under Nipun Haryana Mission
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में मई माह में सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत राज्य के केआरपी (प्रमुख संसाधन व्यक्ति) द्वारा प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

इसी निरंतरता में विभाग द्वारा मार्च में 4 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। पूर्व की भांति केआरपी द्वारा डीईईओ व बीईओ के माध्यम से खण्ड स्तर पर करवाया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण के लिए सभी केआरपी का 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है जो दो चरणों में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय थानेसर (कुरुक्षेत्र) और बीआरसी कार्यालय नीलोखेड़ी (करनाल) में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के लिए जिले के 49 शिक्षकों को चयनित किया गया है जिले के 49 शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। जिला करनाल में होने वाले प्रशिक्षण में प्रत्येक चरण में 150-170 प्रतिभागी शामिल होंगे और जिला कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रशिक्षण में प्रत्येक चरण में 210-240 प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले केआरपी की जिलावार सूची पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन शिक्षकों को चुना गया

प्रशिक्षण के लिए प्रमोद कुमार, ममता, पूनम यादव, सुमन कुमारी, पंकज ककुमार, नीता यादव, राधेश्याम, विजय सिंह, अनूप, बलजीत, नीतू, नविता, सपना, विमुक्ता, प्रवीण, प्रियंका, शुभकरण, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय कुमार, हेमंत कुमारी, अनुराधा, कृष्ण कुमार, पूजा यादव, परसाराम, प्रवीण कुमार, सुनीता यादव, संगीता यादव, लक्ष्मीबाई, प्रियंका रानी, जय सिंह, सुरेंद्र, सुभाष, अंशु यादव, प्रदीप, दिनेश, महिपाल, सुनील, पंकज, ज्योति, देवेंद्र, सीमा, ममता, सरिता, ज्योति, मोनिका, रेनू बाला, गीता, मीनू, विमल को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जटिल समस्याओं को समझने में होगी आसानी

विदित हो कि नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए अध्यापकों को नई-नई विधियों का इस्तेमाल करने, गणित, भाषा अंग्रेजी व हिदी में निपुणता प्रदान करने के लिए विशेष रूप से विभिन्न केआरपी के द्वारा सिखाया जा रहा है। इस मिशन को इसके उद्देश्यों को इसकी भूमिकाओं को सभी तक लेकर जाएंगे। इसलिए विभाग द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। ताकि बच्चे मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान में निपुण हो सकें और ताकि उन्हें जीवन में आगे चलकर जटिल समस्याओं को समझने में आसानी हो।




शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कार्यक्रमों के आयोजन करवाए जाते हैं। इससे बच्चों को काफी लाभ मिलता है और वह नई-नई चीजें सीखते हैं।

-नसीब सिंह, डीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed