{"_id":"615f39368ebc3e05cc3c0538","slug":"45595-families-of-the-district-included-in-the-list-of-ayushman-card-rewari-news-rtk626361093","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 45595 परिवार आयुष्मान कार्ड की सूची में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 45595 परिवार आयुष्मान कार्ड की सूची में शामिल
विज्ञापन
जिले में आयुष्मान कार्ड की सूची में 45595 परिवारों के 205177 लाभार्थी शामिल हैं। जिनमें से लगभग 80 हजार लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है। इतना ही नहीं जिले में 6000 लोगों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना इलाज करवाया है, जिस पर सरकार द्वारा तकरीबन 6 करोड़ की राशि खर्च की गई है। यह जानकारी उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत जिन लाभार्थियों ने अपने कार्ड नहीं बनवाए हैं बनवा लें। सरकार द्वारा आयुष्मान भारत पखवाड़ा की अवधि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। योग्य लाभपात्र व्यक्ति अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं।
जिला आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव ने बताया की योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस भेजे गए है। जिन लाभार्थियों को मोबाइल पर आयुष्मान भारत योजना से संबंधित कोई भी संदेश आया है वह लाभार्थी भी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या अपनी आशा से मिलकर अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकता है और लाभार्थी पाए जाने पर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है।