फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   450 students and 30 government employees received certificates of honour.

Rewari News: 450 विद्यार्थियों और 30 सरकारी कर्मचारियों को मिला सम्मान पत्र

Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
450 students and 30 government employees received certificates of honour.
फोटो : 16सम्मान पत्र मिलने पर खुशी जाहिर करते। संवाद
भिवाड़ी। यासीन तय्यब फाउंडेशन की ओर से रविवार को तिजारा के चंद्रलोक सिटी चौधरी हाउस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 450 विद्यार्थियों और 30 सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अलीगढ़ विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति नसीम अहमद और विशिष्ट अतिथि डॉ. अखलाक अहमद और जयप्रकाश यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता चौधरी फजल हुसैन ने की।
विज्ञापन

चौधरी फजल हुसैन ने शिक्षा पर विशेष जोर देने की अपील की और प्रतिभा सम्मान समारोह को प्रत्येक वर्ष आयोजित करने तथा बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। मुख्य अतिथि नसीम अहमद ने कहा कि प्रतिभा को सम्मानित करने से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में कुल 450 विद्यार्थियों और 30 सरकारी कर्मचारियों को सम्मान-पत्र, शील्ड, कॉलेज बैग और डिजिटल टैबलेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक मंच साबित हुआ, बल्कि शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed