फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   45, alert, t-point,trafic, signal, department

हादसों से बचे: 45 जगहों पर रहे अलर्ट

Mon, 07 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सर्दी ने जिले में दस्तक दे दी है। फिलहाल स्मॉग की चादर देर सुबह तक मुख्य शहर से बाहर जाते ही फैली हुई दिख जाती है। धीरे-धीरे धुंध के साथ ही कोहरा भी बढ़ेगा और विजिबिलिटी भी शून्य के आसपास पहुंच जाएगी। ऐसे में हर साल जिले में होने वाले हादसों की संख्या बढ़ जाती है। प्रशासन ने हादसों को रोकने या उन पर नियंत्रण के लिए जरूरी गाइड लाइंस भी जारी करनी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी प्रशासनिक स्तर पर कई काम होने बाकी हैं। बावजूद इसके केवल प्रशासनिक प्रयास ही काफी नहीं। बिना खुद की सजगता के हादसों से बचा नहीं जा सकता है। पिछले साल भर भी सर्दी में दर्जन भर बड़े हादसे हुए, जिनमें लोगों ने जान गंवाईं। हादसों को रोकने के लिए अमर उजाला ने प्रशासन की मदद से जिले के 45 एक्सीडेंट प्रोन क्षेत्र को चिह्नित किया, ताकि जिलेवासी सुरक्षित सफर कर सकें।
विज्ञापन

---------------

जिले में ये हैं दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र..
नाईवाली चौक, झज्जर चौक, आईओसी चौक, अभय सिंह चौक, गांव सुलखा, गांव कतोपुर, गांव सहारनवास, गांव गुमीना, गांव पीथड़ावास, गांव हुसैनपुर, साल्हावास रोड के पास आरओबी, नया गांव मोड़, ओढ़ी कट, नैचाना कट, साबन चौक, जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर, बस स्टैंड खेड़ा आलमपुर, बस स्टैंड गुरावड़ा, रोहड़ाई मोड़, करनावास बस स्टैंड, टीसीआई कंपनी संगवाड़ी, बनीपुर चौक, आसलवास कट, कसौला चौक, आरईआई कट जालियावास, बस स्टैंड गंगायचा अहीर, फिदेड़ी मोड़, हांसाका कट, बस स्टैंड धारूहेड़ा, हीरो कट धारूहेड़ा, नंदरामपुर बास रोड, मसानी ब्रिज।
विज्ञापन

--------------
टी-प्वाइंट पर रखें विशेष सावधानी
जिले के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की बात करें तो सबसे ज्यादा हादसों का खतरा टी-प्वाइंट्स पर रहता है। सर्दियों में धुंध और कोहरे के चलते यहां हादसों की संख्या आम दिनों से और भी ज्यादा होती है। प्रशासन ने भी शहर के दर्जन भर टी-प्वाइंट्स को चिन्हित किया है, जहां दुर्घटना होने का अंदेशा ज्यादा रहता है। ये टी-प्वाइंट निम्न हैं। कोसली, गुडिय़ानी टी-प्वाइंट, आरओबी के नीचे टी-प्वाइंट, सीहा टी-प्वाइंट, टींट टी-प्वाइंट, नांगल मूंदी टी-प्वाइंट, मनेठी टी-प्वाइंट, डहीना टी-प्वाइंट, चिल्हड़ टी-प्वाइंट, पाल्हावास टी-प्वाइंट, गोकलगढ़ टी-प्वाइंट, सोहना टी-प्वाइंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ट्रैफिक सिग्नल के नहीं रह सकते भरोसे
रेवाड़ी शहर की ही बात करें तो अव्वल यहां के कई चौराहे अभी भी ट्रैफिक सिग्नलों से महरूम हैं। कहीं लाइट्स लगी नहीं तो जहां लगी हैं वहां अधिकांश जगह काम नहीं कर रहीं। अभय सिंह चौक पर दुर्घटना बाहुल्य एरिये का बोर्ड और ट्रैफिक लाइट्स लगाकर प्रशासन ने इतिश्री तो कर ली, लेकिन यहां की ट्रैफिक लाइट बहुत कम हीग काम करती हैं। यही नहीं धारूहेड़ा चुंगी और नाईवाली चौक की ट्रैफिक लाइट भी कम ही जलती दिखती हैं।

------------
कोहरे और धुंध के चलते हादसे न हों, इसलिए फॉग लाइट लगवाने, डिवाइडर दुरुस्त कर रंगरोगन करने और ट्रैफिक लाइट सही करने के आदेश दिये हैं। प्रशासन के प्रयास हैं कि हादसे न ही हों।
-डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed