फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   44 thousand cattle will be vaccinated to prevent lumpy disease

Rewari News: लंपी रोग से बचाव के लिए 44 हजार गोवंश का होगा टीकाकरण

Sun, 27 Aug 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
44 thousand cattle will be vaccinated to prevent lumpy disease
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गत वर्ष लंपी चर्म रोग से पीड़ित गोवंशों को टीकाकरण अभियान चलाकर टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिले में 44 हजार गोवंशों का टीकाकरण होना है।
जिले में इस बार लंपी चर्म रोग का मामला नहीं आया है, लेकिन सीमा से सटे राजस्थान के गांवों और उधर से आवागमन करने वाले पशुओं पर नजर रखी जा रही है। जिले में करीब 44 हजार गोवंश (गाय, बैल, दो वर्ष से अधिक आयु के बछड़ों ) का लंपी रोग से बचाव का टीकाकरण होगा। इसमें नए गोवंश भी शामिल किए जाएंगे लेकिन प्राथमिकता पिछले साल लगाए गए प्रथम डोज के पशुओं को दी जाएगी। पशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार लंपी चर्म रोग पशुओं को होने वाली एक वायरल बीमारी है। यह वायरस मवेशियों में मच्छर और मक्खी के जरिए एक से दूसरे पशु में फैलता है। इस बीमारी के लक्षणों में पशु के शरीर पर छोटी-छोटी गांठें बन जाती हैं। पशु खाना कम कर देता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घटने लगती है। पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग के पास टीके उपलब्ध हो चुके हैं। अब जल्द ही व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जाएगा।

वर्जन:
लपी चर्म रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीके आ चुके हैं। जल्द जिलास्तर पर टीकाकरण अभियान के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे। पशुपालकों को भी लपी रोग टीकाकरण में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।- डॉ. भूप सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed