फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   43.61 crore will be spent on garbage collection, tender issued

Rewari News: कचरा उठाने पर खर्च होंगे 43.61 करोड़, टेंडर जारी

Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
43.61 crore will be spent on garbage collection, tender issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डोर-टू-डोर कचरा उठाने की स्वीकृति मुख्यालय से मिलने के बाद नगर परिषद ने टेंडर जारी किया है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए कंपनी से 7 साल का करार किया जाएगा। इस पर 43.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए करीब 48 ई रिक्शा, 58 टैंपो, 4 ट्रैक्टर होने चाहिए।
नया टेंडर करने के लिए नगर परिषद ने अगस्त 2024 से पहले ही एस्टीमेट तैयार कर लिया था। फाइल मुख्यालय भेजी गई खी, लेकिन प्रदेश स्तर पर नियमों में बदलाव के कारण फाइल वापस आ गई थी। इसके बाद दोबारा संशोधित प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

वहीं, टेंडर जारी करने की स्वीकृति ऐसे समय में मिली है, जब पिछले दिनों पुरानी कूड़ा उठाने वाली एजेंसी की तरफ से पेमेंट का भुगतान न होने के कारण हड़ताल की गई थी। हालांकि, हड़ताल उसी दिन वापस ले ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने अगस्त 2023 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का ठेका दया चरण एंड कंपनी को दिया था। 15 अगस्त को चेयरपर्सन पूनम यादव ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया था। यह ठेका एक साल के लिए था। अगस्त 2024 में इसकी अवधि पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed