{"_id":"6aea218f79511f5af00991f0","slug":"41745-kg-of-illegal-explosives-seized-from-a-shop-in-kosli-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248201-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली में दुकान से 41.745 किलो अवैध विस्फोटक बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली में दुकान से 41.745 किलो अवैध विस्फोटक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Nov 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोसली। पुलिस ने नाहड़ रोड पर स्थित एक दुकान से 41.745 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री में 18.270 किलोग्राम पोटाश और 23.475 किलोग्राम गंधक शामिल है। पुलिस ने मौके से सैनिक कॉलोनी कोसली निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास विस्फोटक सामग्री रखने या बेचने का कोई लाइसेंस और अनुमति नहीं था।
थाना कोसली के एएसआई नसीब ने बताया कि 2 नवंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाहड़ रोड पर बंद पड़े पेट्रोल पंप के समीप एक दुकान में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस ने दुकान और परिसर की तलाशी ली तो वहां से पोटाश और गंधक बरामद हुआ। कुल बरामद सामग्री का वजन 41.745 किलोग्राम पाया गया। आरोपी सामग्री के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।