{"_id":"5af73fe54f1c1bea408b4dc3","slug":"41526153189-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के लिए अलग हो हाईकोर्ट संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के लिए अलग हो हाईकोर्ट संवैधानिक तरीके से लड़ेंगे लड़ाई
Updated Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के लिए अलग हो हाईकोर्ट : मिंदरजीत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को प्रदेश के सभी जिला के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंजाब-हरियाणा बार कांउसिल के सदस्य मिंदरजीत यादव कहा कि अभी हरियाणा को अपने हक की लड़ाई और तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को पूरी तरह से अलग करके हरियाणा हाईकोर्ट बनाया जाए। जिसके लिए अपनी लड़ाई और तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा तभी हमें निश्चित रूप से अलग हाईकोर्ट मिलेगा। मिंदरजीत यादव ने कहा कि हाईकोर्ट प्रदेश के किसी भी जिले में बना दिया जाए लेकिन प्रदेश के अलग हाईकोर्ट होना चाहिए।
बार प्रधान रविंद्र यादव ने कहा कि बार काउंसिल की तरफ से नए अधिवक्ता के रजिस्ट्रेशन के लिए फीस 17 हजार रुपये तय की गई है जिसको कम किया जाना बेहद जरूरी है। सम्मेलन में अन्य अधिवक्ताओं ने पांच दिन तक कार्य किए जाने की वकालत की। अन्य बार एसोसिएशन की तरफ से आए वक्ताओं ने कहा कि प्रथम व तीसरे शनिवार को ज्यादातर बार की तरफ से वर्क सस्पेंड किया हुआ है इसलिए पांच दिन की वर्किंग सही नहीं है। इसके अलावा बार एसोसिएशन के चुनाव हर साल की बजाय दो अथवा पांच साल बाद कराए जाने की भी मांग उठी। वक्ताओं ने रेवाड़ी बार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अन्य बार की तरफ से भी यह आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पानीपत बार प्रधान, शेरसिंह खरब, पलवल बार प्रधान सुभाष शर्मा, झज्जर प्रधान कृष्ण कादयान, जींद प्रधान बलराज चौहान, सोनीपत प्रधान राजेंद्र सङ्क्षह, पटौदी के तेजपाल सिंह, कनीना के विजेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ के राजकुमार यादव, बलदेव श्योराण, बलदेव पूनिया गुहला, ज्ञानसिंह बावल, चेतन आनंद भिवानी, फरीदाबाद से विवेक रावत, कोसली से दुष्यंत सिंह, हिसार से बृजेश कुमार, बहादुरगढ़ से विजेंद्र राठी सहित स्थानीय बार उपप्रधान राजीव यादव, सहसचिव मोनिका यादव, कोषाध्यक्ष विशाल यादव मौजूद थे।