{"_id":"5ad6489b4f1c1b9d098b500b","slug":"41523992731-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल जज
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध प्रदेश की न्यायिक सेवा में चयनित दीपक यादव सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सहारनवास स्थित शांति देवी लॉ कॉलेज में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपक यादव को आंध्र प्रदेश में न्यायिक सेवा में चयन होने पर सम्मानित किया गया। कॉलेज की चेयरपर्सन शकुंतला यादव और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने दीपक यादव को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए बधाई देकर कहा है कि जीवन में लक्ष्य तय करके उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपक यादव ने न केवल संस्थान का अपितु जिले का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विद्यार्थियों को यादव से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी उपलब्धि प्राप्त कर सकें। दीपक यादव ने कहा कि अपने चयन में नियमित अभ्यास और कॉलेज की कक्षा में आना बताया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षक और माता- पिता को दिया है। कॉलेज प्रशासक नरेश यादव ने बताया कि छात्र ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।