{"_id":"5acd05874f1c1b4c3e8b467b","slug":"41523385735-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: चौराहों पर तैनात रही पुलिस, बाजार खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: चौराहों पर तैनात रही पुलिस, बाजार खुले
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद: चौराहों पर तैनात रही पुलिस, बाजार खुले
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आरक्षण के विरोध में देश व्यापी बंद जिले में बेअसर रहा है। शहर के मुख्य बाजार दिनभर खुले रहे हालांकि किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर के मुख्य चौराहों से लेकर बाजार और लघु सचिवालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
आरक्षण के विरोध में दस अप्रैल को देशभर में बंद का आह्वान किया था। सोशल मीडिया के माध्यम से आहूत इस बंद को लेकर प्रशासन पहले से ही चिंतित था। हालांकि खुले रूप से किसी भी संगठन ने बंद का समर्थन नहीं किया था लेकिन इसके बाद भी प्रशासन किसी भी संभावना को लेकर बेहद सजग था। बंद का सुबह से ही शहर में किसी भी तरह का असर नजर नहीं आया। बाजारों में सुबह से ही पुलिस बल पहुंच गया था। इसी वजह से व्यापारियों ने भी बिना हिचक दुकान खोली। बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा कि मंगलवार को बाजार बंद रहेंगे। एससी-एसटी एक्ट में किए बदलाव के विरोध में दो अप्रैल को दलित संगठनों की तरफ से भारत बंद किया गया था। इसमें हिंसा हुई थी। आज का बंद उसी की प्रतिक्रिया स्वरूप किया गया था।
-----
यहां तैनात रही पुलिस
बंद के दौरान कोई अनहोनी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंध थे। शहर के आंबेडकर चौक, बीएमजी मॉल, ट्रामा सेंटर, डाकघर, रविदास हॉस्टल व लघु सचिवालय के आसपास भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। शहर में लोगों की आवागमन कम और पुलिसकर्मियों की संख्या ज्यादा दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
----------------------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
जिले में बंद का कोई असर नहीं था। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध थे। सभी चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। - सतपाल, डीएसपी रेवाड़ी।