फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   400 ponds and empty plots will be leased for fish farming

Rewari News: मछली पालन के लिए पट्टे पर दिए जाएंगे 400 तालाब और खाली भूखंड

Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
400 ponds and empty plots will be leased for fish farming
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में पंचायत के भूखंडों और तालाबों में मछली पालन किया जाएगा। पंचायत राज विभाग ने जिले के 400 तालाबों और खाली भूखंडों को पट्टे पर देकर मछली पालन का केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। खाली भूखंडों को किसानों को पट्टे पर दिया जाएगा।
जिला विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से तैयार योजना के तहत इच्छुक निजी व्यक्ति और स्वयं सहायता समूह इन जमीनों पर नियमानुसार तालाब बनाकर मछली पालन कर सकेंगे। इससे लोगों व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय तो बढ़ेगी ही साथ ही विभाग को भी राजस्व हासिल होगा।
विज्ञापन

सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सहयोग भी प्रदान करेगी। इससे न सिर्फ लोगों की आय बढ़ेगी बल्कि पंचायती जमीनों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। हरियाणा सरकार ने भूजल रिचार्ज के लिए गंदे जोहड़ों और तालाबों के रेनोवेशन पर जोर दिया है। इन्हें अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिले के 70 से अधिक तालाबों पर 50 लाख रुपये तक खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इनकी देखरेख के लिए कोई तय संस्था नहीं होने से भविष्य में इनकी स्थिति फिर से खराब हो सकती है। इसलिए अब इन्हें भी मछली पालन के लिए पट्टे पर देने की योजना बनाई गई है।

जिले के लगभग 400 तालाबों को इस योजना में शामिल किया जा रहा है। यह कदम दोहरा लाभ देगा एक ओर जहां तालाबों की स्वच्छता बनी रहेगी, वहीं दूसरी ओर पट्टे पर देने से सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।
खारे पानी वाले तालाबों में भी मछली पालन का स्कोप बन रहा है, जिसे देखते हुए झींगा पालन की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। रेवाड़ी की कई पंचायतों में तालाबों का पानी खारा है, जो सामान्य मछली प्रजातियों के लिए उपयुक्त नहीं होता। लेकिन विभाग ने इसे अवसर में बदलते हुए झींगा पालन को बढ़ावा देने की तैयारी की है, क्योंकि यह खारे पानी में भी अच्छी तरह पनपता है।


वर्जन
पंचायती जमीनों और तालाबों को मछली पालन के लिए पट्टे पर दिया जाएगा। मत्स्य विभाग का भी इस योजना में सहयोग लिया जाएगा, जिससे न केवल लोगों की आय बढ़ेगी साथ ही विभाग को भी इससे राजस्व हासिल होगा।
- नरेंद्र सारवान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed