फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3,788 candidates will appear for NEET UG today at 11 centres.

Rewari News: आज 11 केंद्रों पर नीट यूजी में शामिल होंगे 3,788 परीक्षार्थी

Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
3,788 candidates will appear for NEET UG today at 11 centres.
रेवाड़ी। जिले में रविवार को 11 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से 5 बजे तक राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) आयोजित की जाएगी। इसमें 3 हजार 788 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा। डेढ़ बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और बायोमीट्रिक सत्यापन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इसके अलावा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक चिकित्सा के लिए मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

---------
ये विद्यालय बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
एनटीए की ओर से जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूढ़पुर शामिल हैं।

--
देर से आने पर नहीं मिलेगा प्रवेश, कई वस्तुओं पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों में डेढ़ बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ केवल प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ला सकेंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ पेन लाने की अनुमति नहीं है। केंद्र पर पारदर्शी पेन उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वाच, कैलकुलेटर, पैन ड्राइव जैसे सभी इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने में प्रतिबंध है। ज्योमेट्री बाक्स, प्लास्टिक पाउच, राइटिंग पैड, स्केल और इरेजर भी ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा वालेट, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी या किसी भी प्रकार के धातु के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed