फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3665 tonnes of millet arrived

Rewari News: 3665 टन बाजरे की आवक हुई

Wed, 15 Oct 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
3665 tonnes of millet arrived
नई अनाज मंडी में लगा बाजरा का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में बुधवार को बाजरे की खूब आवक हुई। जिले में 1250 गेट पास कटे हैं। 4800 टन बाजरा की आवक हुई है। अभी तक सरकारी खरीद नहीं शुरू हो पाई है। बाजरा गुणवत्ता पर खरा नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को 1500 गेट पास कटे थे और करीब 3665 टन बाजरे की आवक हुई है। सोमवार को जिले में कुल 1900 गेट पास कटे थे व करीब 5500 टन बाजरे की आवक हुई थी। ऐसे में जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया हुआ है, वे जल्दी में है कि बाजरे को बिक्री करें और उनको भावांतर मिल सके।
विज्ञापन

मंडी में भीड़ इतनी रहती है कि पूरा दिन किसानों का वहीं पर बीत रहा है क्योंकि जाम बहुत ज्यादा लग रहा है। ट्रैक्टर की संख्या ज्यादा होने की वजह से निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता है। इस वजह से जाम का माहौल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। अभी तक सरकारी खरीद नहीं शुरू हो पाई है। बाजरा गुणवत्ता पर खरा नहीं उतर रहा है। दूसरी तरफ नई अनाज मंडी में इसलिए भी भीड़ बढ़ गई कि इस बार सरकार ने बाजरा बिक्री के लिए शर्त लगा दी है कि जो किसान बाजरा बिक्री करेगा, उसी को ही भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed