{"_id":"648a067b5ac8583cb80b8779","slug":"35-thousand-rupees-and-bike-looted-from-businessman-on-the-power-of-pistol-rewari-news-c-198-1-rew1001-1133-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पिस्तौल के बल पर व्यापारी से 35 हजार रुपये व बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पिस्तौल के बल पर व्यापारी से 35 हजार रुपये व बाइक लूटी
Wed, 14 Jun 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोसली क्षेत्र में लूट व चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार रात को भी पिस्तौल के बल पर तीन युवकों ने एक व्यापारियों से बाइक व करीब 35 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर लुटेरों ने व्यापारी को पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने के बाद लुटेरे हवाई फायर करते हुए भाग गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कोसली कस्बा की शिव कॉलोनी निवासी व्यापारी हिमांशु बंसल उर्फ रिशू के परिवार ने अनाज मंडी में मकान बनाया हुआ है। मंगलवार रात को वह बाइक से हिमांशु शिव कॉलोनी से अनाज मंडी जा रहा था। इसी दौैरान बाइक से 3 युवक आए और उसका रास्ता रोक लिया और उस पर पिस्तौल तान दिया। इसके बाद युवकाें ने 35 हजार रुपये और बाइक लूट ली। व्यापारी के विरोध करने पर लुटेरों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक अन्य घटना में कोसली के अनाज मंडी में स्थित श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी की परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार रात को करीब 20 हजार रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह दुकान का ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोसली क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान पांच से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व भी कोसली पुलिस व व्यापारियों के बीच बैठक कर ठीकरी पहरा देने का निर्णय लिया गया था।