फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   35 thousand jo absconding

ऑनलाइन नंबर देख फोन कर नौकरानी को बुलाया, एक दिन बाद ही 35 हजार रुपये लेकर चंपत

Sun, 21 Jul 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
35 thousand jo absconding
ऑनलाइन नंबर देखकर स्कूल संचालिका ने जिसे नौकरी पर रखा, वह महिला एक दिन काम करने के बाद एडवांस के रूप में दिए गए 35 हजार रुपये लेकर चली गई। पुलिस ने शिकायत पर नौकरानी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार होली चाइल्ड स्कूल संचालिका मीना जुनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें घर के लिए नौकरानी की जरूरत थी। उन्हें एक मोबाइल नंबर ऑनलाइन मिला था। नंबर पर संपर्क करने के बाद एक व्यक्ति महिला नौकर अनिता को उनके पास लेकर पहुंचा था। इसकी ऐवज में उसने 35 हजार रुपये नौकरी व सैलरी के नाम पर एडवांस ले लिए थे। नौकरानी अनिता खुद को दिल्ली नजफगढ़ का बता रही थी। एक दिन उनके घर ठहरने के बाद वह रफूचक्कर हो गई। पहले फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, जबकि उससे संपर्क नहीं हुआ तो मीना ने सिटी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घरों में नौकरानी मुहैया कराने के नाम पर एक गिरोह काम करता है, जो इसी तरह पहले एडवांश पैसे लेते है और फिर एक दो दिन के अंदर फरार हो जाते है। पुलिस आरोपित महिला और नौकरानी मुहैया कराने वाले आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed