{"_id":"6aea1df90e5a5005800074c2","slug":"35-samples-of-sweets-and-dairy-products-were-collected-over-two-days-rewari-news-c-198-1-rew1001-248243-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो दिन में मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों के 35 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो दिन में मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों के 35 नमूने लिए
Tue, 03 Nov 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सैंपल लेते टीम।
रेवाड़ी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने दो दिनों में दुकानों पर छापा मारकर 35 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। मंगलवार को देर शाम तक की गई जांच में कुतुबपुर व कुंड में जांच कर मिठाइयों के नमूने लिए गए।
जांच के दौरान कुतुबपुर में मिठाई की दुकानों से राजभोग, खोवा, बेसन के लड्डू, पनीर की जांच कर मिलावट का अंदेशा होने पर नमूने लिए गए। इसी प्रकार कुंड में खोवा बर्फी व खोवा के दो-दो, मिल्क केक के तीन, एक-एक चमचम, मोतीचूर, पेड़ा, काजू कतली के नमूने लिए गए। इससे पहले सोमवार को सर्कुलर रोड से दुकानों से खोवा, बेसन, लड्डू के नमूने लिए गए।
दिल्ली रोड से खोवा, पनीर, फेना, मिल्क केक, बेसन के लड्डू, कालाका रोड से खोवा, सेक्टर चार से रसगुल्ला, मिल्क केक, पेड़ा, बर्फी, डोडा बर्फी, चमचम व मॉडल टाउन से खोया बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए मधुबन लैब में भिजवाए गए।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि इस दौरान सभी दुकानदारों को उत्पाद की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। जो सामान बिक्री कर रहे हैं उसके बारे में पूरा विवरण रखने, ग्राहकों को इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई दे और समझने में आसानी हो इसका ध्यान रखना जरूरी है।
आमजन से भी इस प्रकार के संदिग्ध मामले मिलने पर सूचित करने और स्वयं भी सतर्क रहने की अपील की है। टीम में नायब तहसीलदार रिंकू यादव, डीओ डॉ. योगेश कादियान भी शामिल रहे।