फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   34 TB patients found in screening test of 71662 people in 66 days

Rewari News: 66 दिन में 71662 लोगों की स्क्रीनिंग जांच में मिले टीबी के 34 मरीज

Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
34 TB patients found in screening test of 71662 people in 66 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के मरीजों की पहचान के लिए जांच बढ़ा दी है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने 100 दिन अभियान की शुरुआत कर दी है। 66 दिन में 250 से ज्यादा गांवों में लगाए गए शिविर में अब तक 71662 लोगों की स्क्रीनिंग जांच की गई। इसमें टीबी के 34 मरीज मिले।
पिछले एक वर्ष में जिले में टीबी के 2530 मरीज मिल चुके हैंं। अभियान के दौरान टीम हाई रिस्क श्रेणी में शामिल लोगों की जांच कर रही है। इनमें पुष्टि होने पर उनका उपचार भी शुरू कराया जा रहा है। शिविर लगने से लोगों को जांच और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल या फिर सीएचसी तक में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। विभाग ने स्क्रीनिंग को लेकर दो मेडिकल मोबाइल यूनिट तैनात की है। प्रतिदिन एमएमयू अलग-अलग गांव में जाकर वहां पर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है।
विज्ञापन

एक मेडिकल यूनिट में एक ओपीडी मेडिकल ऑफिसर, 3 आशा वर्कर, 2 एएनएम, एक टीबी के सुपरवाइजर, दो कंप्यूटर ऑपरेटर व एक रेडियोग्राफर शामिल है। दो में से एक मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक्सरे की सुविधा दी गई है, जबकि दूसरी में एक्सरे की सुविधा नहीं दी गई है। यहां लक्षणात्मक पाए गए लोगों को जहां पर एक्सरे की सुविधा है वहां भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्त सहित अन्य जांच नागरिक अस्पताल स्थित लैब में होती है। रिपोर्ट आने के बाद लोगों को पॉजिटिव व नेगेटिव के बारे में बता दिया जाता है। इसके बाद रिपोर्ट पोर्टल पर चढ़ाई जाती है और संबंधित विशेषज्ञ को भेजा जाएगा। विशेषज्ञ रिपोर्ट देखने के बाद मरीज का उपचार शुरू करेगा।


66 दिन में लगे शिविर की रिपोर्ट
शिविर में जांच 71662
एनएएटी 1218
एक्स-रे 2986
बलगम की जांच 3824
पॉजिटिव पाए गए 34

------------

इन श्रेणी के लोगों की होगी स्क्रीनिंग

पिछले पांच साल में टीबी से ठीक हुए, पिछले तीन साल में टीबी मरीज के संपर्क में आए लोग, 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग, स्मोकर, मधुमेह ीपीड़ित, बीएमआई (शरीर द्रव्यमान सूचकांक) और अन्य (रिहायशी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, निर्माणाधीन स्थल पर काम करने वाले लोग)।


-------------

टीबी के लक्षण

2 हफ्ते से ज्यादा खांसी, शाम के समय तेज बुखार होना, छाती में दर्द, वजन का घटना, भूख न लगना, बलगम के साथ खून आना।

-

वर्जन


स्वास्थ्य विभाग टीबी की जांच को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। अब 100 दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है जो कि 24 मार्च तक जारी रहेगा। लोगों की मौके पर ही स्क्रीनिंग की जा रही है और पुष्टि होने पर उपचार दिया जा रहा है। मरीज को चाहिए कि विशेषज्ञ द्वारा बताए गए उपचार का पूरा कोर्स करें और बीच में बंद न करें।- डॉ. दीपक वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed