फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   324778 children and 19888 women will be given deworming medicine

Rewari News: 324778 बच्चों व 19888 महिलाओं को दी जाएगी कीड़े मारने की दवा

Sat, 07 Sep 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
324778 children and 19888 women will be given deworming medicine
फोटो : 03रेवाड़ी। मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश देते डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में 18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत सभी स्कूल, शिक्षण संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल निशुल्क खिलाई जाएगी। 1 से 19 वर्ष के बच्चों व 20 से 24 वर्ष तक की महिलाओं को दवा दी जाएगी।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत जिला के 1 से 5 साल के 73730 व 6 से 19 साल के 251046 बच्चों सहित कुल 324778 बच्चों और 20 से 24 साल की 19888 महिलाओं को एल्बेंडाजोल दवाई निशुल्क खिलाई जाएगी। 18 सितंबर के बाद 24 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉप-अप-राउंड भी चलेगा जिसमें शेष बच्चे व महिलाओं को कवर किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को डीसी अभिषेक मीणा ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठों पर भी अभियान के तहत बच्चों को दवा दी जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि किस आयु वर्ग के बच्चे को कितनी मात्रा में दवा खिलानी है। सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सभी स्कूल में एल्बेंडाजोल की दवाई की आपूर्ति की जाएगी। बच्चे को खाली पेट दवाई नहीं लेनी है। कुछ खाकर-पीकर ही गोली लेनी है। गोली लेने के तुरंत बाद एक गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed