फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   320 sweepers for a population of three lakhs, how should the cleaning be done?

Rewari News: तीन लाख की आबादी पर 320 सफाईकर्मी, कैसे हो सफाई

Sat, 23 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
320 sweepers for a population of three lakhs, how should the cleaning be done?
फोटो : 10रेवाड़ी। अनाज मंडी के पास लगा गंदगी का ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में तीन लाख की आबादी पर महज 320 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। अभी 170 सफाई कर्मचारियों की और जरूरत महसूस की जा रही है। सफाईकर्मियों की कमी के चलते नियमित सफाई नहीं हो रही है जिससे वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। अगर नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं की गई तो स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर पिछड़ जाएगा।
शहर में कुल 31 वार्ड हैं। सफाई कर्मचारियों की कमी की वजह से नियमित सफाई नहीं होने से अधिकतर वार्डाें में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कई स्थानों पर कूड़ा डंप किया जाता है। नगर के कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जिनमें सफाई व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। नियमित कूड़ा निस्तारित नहीं होने से दुर्गंध उठती है जिससे लोग परेशान होते हैं और बीमारी फैलने का डर बना रहता है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, सफाई कर्मचारियों के पास संसाधनों की भी काफी कमी है। कुल मिलाकर, जिस प्रकार से आबादी बढ़ रही है, उसी प्रकार सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए थी, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहर की सफाई के लिए रणनीति तैयार की है। 23 नवंबर को सुबह सात से नौ बजे तक सर्कुलर रोड पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए गठित की गई चार टीमें सर्कुलर रोड पर स्वच्छता अभियान चलाएगी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का कहना है कि सफाई जब होगी तो लोग भी जागरूक होंगे और वह भी सफाई की और विशेष ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी भी आ सकती है स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम

नगर परिषद की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। गत वर्ष के स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर रैंक में 118 अंकों से पिछड़ गया था, जबकि ओडीएफ रिजल्ट में शहर को डबल प्लस मिला था। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में गत वर्ष जिला 11वें नंबर पर था। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अगस्त माह में शहरी एवं आवास मंत्रालय की ओर से टीम आनी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते टीम का दौरा नहीं हुआ। अब अगले जल्द ही टीम के आने की संभावना जताई जा रही है।





-----

पिछले वर्षों की स्वच्छता रैंकिंग:
वर्ष रेवाड़ी रैंकिंग बावल रैंकिंग धारूहेड़ा रैंकिंग
2017 :: 303 :: ;: - ;: -
2018 :: 254 :: 499 :: 541
2019 :: 264 :: 536 ::: 716
2020 :: 118 :: 112 :: 141
2021 ;; 190 :: 472 :: 123
2022 :: 140 :: 35 :: 16
2023 :: 258 ::: 246 :: 186
2024 :: ...... :: ...... :: ......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed