{"_id":"67a10d170be482169a029e14","slug":"32-raiders-will-be-deployed-for-tight-law-and-order-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-214800-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुस्त कानून व्यवस्था के लिए लगाई जाएंगी 32 रायडर : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुस्त कानून व्यवस्था के लिए लगाई जाएंगी 32 रायडर : एसपी
Tue, 04 Feb 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। जनरल परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता। स्रोत: पुलिस
- फोटो : पहरा में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस लाइन में सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए 32 रायडर लगाई जाएंगी।
परेड की अगुवाई कमांडर बावल थाना प्रबंधक निरीक्षक संजय कुमार ने की। निरीक्षण के बाद शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पुलिसकर्मियों को दौड़ाया गया। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योरान, डीएसपी कोसली डॉ. विद्यानन्द सहित जिला रेवाड़ी के सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, कार्यालय पुलिस अधीक्षक व जिला में तैनात सभी जवानों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 32 रायडर लगाई जाएंगी। इसमें प्रत्येक थाना अनुसार 2 या जिस थाने में अधिक आवश्यकता है उनमें 2 से अधिक रायडर लगाई जाएंगी। प्रत्येक रायडर पर 2 पुलिस के जवान व 3 एसपीओ को तैनात किया जाएगा। रायडर पर तैनात सभी जवान मुताबिक डयूटी रजिस्टर करेंगे और संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन चालकों से पूछताछ करेंगे तथा डयूटी के दौरान के गतिविधि व संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी रजिस्टर में अंकित करेंगे। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय परिसर के अंदर व बाहर नो-पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों व आमजन के वाहनों की पार्किंग के लिए लघु सचिवालय परिसर के पीछे खाली मैदान में व्यवस्था की गई है। पार्किंग व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है। नो-पार्किग जोन में वाहन खड़ा करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस के जवानों से कहा कि नाकाबंदी के दौरान वाहनों की गहनता से चैकिंग करें। सभी नाकों पर पुलिस के जवान हथियार, वाॅकी-टाॅकी सेट व अन्य आधुनिक उपकरण सहित तैनात होंगे। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करें।