फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   30255 quintal millet purchased from 570 farmers

570 किसानों से खरीदा 30255 क्विंटल बाजरा

Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
30255 quintal millet purchased from 570 farmers
गुरूग्राम मंडल आयुक्त अशोक सांगवान अनाज मंडी में निरीक्षण कर बाजरे खरीद बारे जानकारी लेते हुए। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आढ़तियों व किसानों के विरोध के असर का प्रभाव शुक्रवार को बाजरे की खरीद में स्पष्ट दिखाई दिया। एक से आठ अक्तूबर तक जहां कुल 855 किसानों से बाजरे की खरीद की जा सकी, वहीं शुक्रवार को 570 किसानों की उपज की खरीद की गई। ऐसे में शुक्रवार से जिले की मंडियों में सरसों की खरीद सुचारु हो गई।
विज्ञापन

रेवाड़ी मंडी में शुक्रवार को 192 किसानों से 5184.5 क्विंटल, बावल मंडी में 115 किसानों से 3056.22 क्विंटल तथा कोसली मंडी में 263 किसानों से 7480 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। शुक्रवार को रेवाड़ी मंडी में गुरुग्राम मंडल के आयुक्त अशोक सांगवान ने खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि रेवाड़ी जिला की तीनों अनाज मंडियों रेवाड़ी, बावल व कोसली में किसानों के लिए भोजन प्रबंध के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधा की भी व्यवस्था की जाएं। उन्होंने कहा कि रोस्टर में किसानों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रतिदिन किसानों की उपज खरीदी जा सके। अधिकारियों से मंडियों में कोविड-19 महामारी व किसानों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं बारे जानकारी ली। मंडियों में कोविड-19 महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी व्यापक प्रबंध कराने, मास्क सैनिटाइजर सहित कोरोना से बचाव के सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पेयजल, बिजली, छाया व सफाई की भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उठान की हो समुचित व्यवस्था
मंडालायुक्त अशोक सांगवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसानों को उनकी फसलों की बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खरीद ऐजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाजरे की उपज के उठान के लिए साथ-साथ समुचित व्यवस्था करें ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इसके उपरांत आयुक्त ने अनाज मंडी रेवाड़ी में निरीक्षण कर बाजरे की खरीद की जानकारी ली तथा किसानों के लिए किए गए निशुल्क भोजन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर किसानों से बात कर मंडी में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है इस बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम संजीव कुमार, डीएफएससी अशोक रावत, डीईटीसी प्रियंका यादव, मार्किट सचिव रेवाड़ी सत्यप्रकाश, मार्किट सचिव कोसली बंसत, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आनंद कुमार, डीएम हैफेड संतराम, एडीओ डॉ सुधीर यादव व एएफएसओ जय यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed