फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   30 units of blood collected at blood donation camp

Rewari News: रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित

Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
30 units of blood collected at blood donation camp
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को हौंसला बढ़ाते प्रोफेसर। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में युवा रेडक्रॉस और छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। विश्वविद्यालय के राव तुलाराम ब्लॉक में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान समाज सेवा और मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक है। विद्यार्थियों का ऐसे सामाजिक कार्यों से जुड़ना स्वस्थ और संवेदनशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवा रेड क्रॉस और छात्र कल्याण विभाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे आयोजन युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के आयोजन में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. करण सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed