{"_id":"681114c3f3aa5105890dafd1","slug":"30-streets-will-be-constructed-in-6-wards-at-a-cost-of-one-crore-tender-issued-rewari-news-c-198-1-rew1001-218689-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 6 वार्डों में एक करोड़ की लागत से 30 गलियों का होगा निर्माण, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 6 वार्डों में एक करोड़ की लागत से 30 गलियों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
विज्ञापन
प्रवेश चौहान
रेवाड़ी। जिले के 6 वार्डों में एक करोड़ रुपये की लागत से 30 गलियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड-9 में 12.89 लाख, वार्ड-1 में 19.57 लाख, वार्ड-18 में 12.70 लाख, वार्ड-4 में 21.50 लाख, वार्ड-10 में 22.51 लाख रुपये खर्च होंगे। खास बात यह है कि यह सभी सड़कें सीमेंट कंक्रीट की होंगी और मजबूत बनाया जाएगा। वार्ड-24 में 12.5 लाख रुपये की लागत से टाइल का मार्ग बनाया जाएगा। यह मार्ग शनि मंदिर से रामपुरा पूरा तक बनेगा। लंबे समय से इन जगहों पर सड़क बनाने की मांग की जा रही थी। इन जगहों पर सड़कें बनाने को लेकर ब्यौरा मांगा गया था। ब्यौरा मिलने के बाद इसका एस्टीमेट तैयार किया गया था। फाइल तैयार कर मुख्यालय भेजने के बाद अब इन वार्डों में सड़क बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। नगर परिषद की तरफ से फिलहाल इन सभी वार्डों में सड़कें बनाने को लेकर टेंडर भी जारी कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 8 मई है। सेक्टर 4 में 6.12 लाख रुपये की लागत से हाउस नंबर 620 से लेकर 643 तक सीमेंट कंक्रीट मार्ग बनाया जाएगा। इसका भी टेंडर जारी हो चुका है। यहां आपकी सड़क भी लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह से बजरी निकल चुकी है लोगों को आने-जाने में काफी समस्या उठानी पड़ती है।
लोग बोले- आने-जाने में होगी काफी सुविधा
वार्ड नंबर 1 निवासी राजेश ने बताया कि यहां पर गालियां लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में है। अब गलियां बनेगी तो काफी बेहतर होगा। वार्ड नंबर 9 निवासी सुरेश ने बताया कि कई जगहों पर गालियां टूटी हुई हैं। काफी समस्या होती है। बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता है। वार्ड नंबर 4 निवासी राहुल ने बताया कि गालियों के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। गलियां दुरुस्त होती हैं तो आने-जाने में भी काफी सुविधा हो जाएगी।
-- -- -- -- -
वार्ड नंबर 9 में 12.89 लाख होंगे खर्च:
नरशी दुकान रोड
अमरनाथ से मदन गोपाल
नरेश मोरवाल से जंगी राम
हरिओम से सुरेन्द्र
नीरज नागपाल से मिंटू
जितेंद्र से नुक्कड़
साइड एप्रोच गली
-- -- -- -- -- -
वार्ड नंबर 1 में खर्च होंगे 19.57 लाख
पप्पू पेंटर से सक्सेना हॉस्पिटल
वीनस पार्लर से राजू टेलर
राजेश से गोलू
ठठेरा बगीची से श्याम मंदिर
बिट्टू से माखन
मनोहर फर्नीचर से माखन
माखन सरदार से मनरूप डेयरी
-- -- -- -- -- -- --
वार्ड नंबर 18 में 12.70 लाख होंगे खर्च
शिव मंदिर (स्वामीवाड़ा) से जैनपुरी चौक
सतीश गुज्जर से मास्टर ओम प्रकाश सैनी (सैनी नोहरा)
-- -- -- -- --
वार्ड नंबर 4 में 21.50 लाख होंगे खर्च
राजकुमार से दया मिस्त्री तक कपिल आइसक्रीम नरदेव हाउस से रंजना
चुन्नी पंजाबी से मोहन पंडित
शशि गुप्ता से रति राम
बिश्म्बर सैनी से राजेश शर्मा
जय पाल हाउस
विनोद हाउस
-- -- -- -- -- --
वार्ड नंबर 10 में 22.51 लाख होंगे खर्च
नत्थी चक्की से संजय हाउस तक
किशन लाल से लाल मस्जिद तक
जैन लोटा फैक्ट्री से अशोक सैनी तक
गोल चक्कर से राज कुमार सैनी
-- -- -- --
वर्जन :
नगर परिषद की तरफ से गलियों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसे लेकर विकास कार्य बड़े पैमाने पर करवाई जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।