फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   30 buses will join the roadways fleet

Rewari News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 30 बसें

Fri, 07 Jun 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
30 buses will join the roadways fleet
रेवाड़ी। डिपो में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज ने बसों की कमी को दूर करने के लिए 30 नई बसों की मांग की है। जल्द ही ये बसें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बसों की कमी दूर हो जाएगी और बसों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
रोडवेज को कुल 177 बसों की जरूरत है लेकिन वर्तमान में 148 बसें रोडवेज के पास हैं। नई बसें मिलने के बाद उन्हें उन रूटों पर उतारा जाएगा, जहां पर इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरत है। कई रूट ऐसे हैं जहां एक-दो बस ही पूरे दिन में जाती है। ऐसे में जहां से बसों की मांग आ रही है, वहां पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज की तरफ से प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है। अब बसें मिलने का इंतजार है। 10 वर्ष पहले रेवाड़ी डिपो के पास 180 बसें थीं। वर्तमान में रोडवेज के पास 148 बसें हैं। 30 बसें कम हैं। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की संख्या 35 हजार के आसपास पहुंच जाती है जबकि 10 वर्ष पहले करीब 17 हजार बसों में यात्री सफर करते थे। रेवाड़ी रोडवेज से रोजाना 25 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज को 22 लाख रुपये की रोजाना आय है। रोडवेज के बेड़े में 30 नई बसें शामिल होने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ेगी जिससे रोडवेज का राजस्व भी बढ़ेगा। मौजूदा समय में रोडवेज के नए बस स्टैंड को बनाने को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। सेक्टर-12 स्थित रामगढ़ रोड नया बस स्टैंड बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed