फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3 dengue patients found, blood test of 30 people suffering from fever

Rewari News: डेंगू के 3 मरीज मिले, बुखार पीड़ित 30 लोगों के रक्त की जांच

Wed, 27 Nov 2024 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
3 dengue patients found, blood test of 30 people suffering from fever
लार्वा की जांच करने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को बुखार पीड़ित 30 लोगों के रक्त की जांच की गई, जिसमें डेंगू के 3 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 386 हो गई है। इनमें से 320 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को चार स्थानों पर लार्वा मिलने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के डाटा के अनुसार पूरे जिले में 386 मामलों में रेवाड़ी शहर में 185, बावल सीएचसी में 44, मीरपुर सीएचसी में 60, खोल सीएचसी 28, गुरावड़ा सीएचसी में 29, नाहड़ सीएचसी में 40 डेंगू के पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इस वर्ष डेंगू की वजह से किसी की जान नहीं गई। बीते दो माह से जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप जारी है। शहर से लेकर अंचल तक बड़ी संख्या में लोग इसके जद में हैं। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ है। ऐसा ही चलता रहा तो पिछले वर्ष का रिकॉर्ड 406 मरीजों का टूट सकता है।
विज्ञापन




ऐसे करें डेंगू-मलेरिया से बचाव
मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए घर में आसपास साफ-सफाई रखें। ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें। घरों के बर्तन, कूलर, पानी की टंकी की सफाई करते रहे, जिससे मच्छरों का लार्वा न पनप सके। डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर ब्लड की जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर-घर जाकर लोगों को टीम कर रही जागरूक
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, एसी व अन्य जगह भरे पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहे हैं। जहां मच्छरों के लार्वा मिले, उनको नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इस साल विभाग ने कोई चालान नहीं काटा है। मात्र 4256 लोगों को ही नोटिस थमाया गया है। पिछले वर्ष लगभग 5500 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में हर 13वां पीड़ित पाया गया। डेंगू का एलाइजा टेस्ट केवल सिविल अस्पताल में ही हो रहा है।

वर्जन
मच्छरों के लार्वा की जांच लगातार की जा रही है। लोगों को नोटिस थमाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान जारी है।
-डॉ. अमित यादव, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed