फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3 accused arrested for stealing by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर चोरी करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrested for stealing by breaking the lock of the house
घर का ताला तोड़कर चोरी करने के तीन आरोपियों को शहर थाना क्षेत्र की जगन गेट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव रामपुरा निवासी अशोक कुमार, रोशन तथा सुनील के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कांजीवाड़ा निवासी जतिन नांरग ने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। 27 सितंबर को वह अपने घर पर ताला लगाकर सुबह ड्यूटी पर गया था। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह रात में अपने दोस्त के घर ही रुक गया था। अगले दिन सुबह किरायेदार ने फोन कर जानकारी दी कि घर का ताला टूटा है। जब वह घर आया तो देखा कि 34 हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने जतिन की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के आधार पर चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed