फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   29 thousand rupees withdrawn from account by changing ATM of female policeman

मदद का झांसा देकर महिला पुलिसर्मी का एटीएम बदल खाते से निकाले 29 हजार रुपये

Thu, 17 Jun 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
29 thousand rupees withdrawn from account by changing ATM of female policeman
रेवाड़ी। एक शातिर युवक ने महिला पुलिसकर्मी को ही ठग लिया। युवक ने मदद का झांसा देकर कर्मी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद महिला पुलिसकर्मी को ठगी के बारे में पता लगा। पुलिस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ के गांव जासावास निवासी कविता हरियाणा पुलिस में कार्यरत है तथा वर्तमान में दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में रह रही है। शिकायत में कविता ने बताया कि 11 जून को धारूहेड़ा चुंगी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर अपनी सेलरी निकलवाने के लिए गई थी। इस दौरान उनकी छोटी बेटी भी साथ थी। उन्होंने एटीएम बूथ से तीन बार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकले। देर होने पर बूथ से बाहर मौजूद उनकी बेटी रोने लगी। इस दौरान वहीं मौजूद एक व्यक्ति ने मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड ले लिया। आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया तथा दूसरा कार्ड थमा दिया। कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर बैंक खाते से बीस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। एक मिनट के बाद फिर से नौ हजार रुपये निकल गए। उन्होंने एटीएम कार्ड को देखा तो किसी और के नाम पर था। वह वापस एटीएम बूथ पर पहुंची लेकिन आरोपी का पता नहीं लग पाया। उन्होंने मामले की शिकायत जगन गेट चौकी पुलिस को दी। जगन गेट चौकी पुलिस ने कविता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed