फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   29 thousand cheated from a woman on the pretext of converting rupees into dollars

Rewari News: रुपये को डॉलर में बदलने का झांसा देकर महिला से ठगे 29 हजार

Thu, 07 Sep 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
29 thousand cheated from a woman on the pretext of converting rupees into dollars
रेवाड़ी। शहर निवासी एक महिला को साइबर ठग ने रुपये को डॉलर में बदलने का झांसा देकर ठगी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 में रहने वाली मूल रूप से यूपी के जिला बदायूं के गांव छताईकलां निवासी कुमुद देवी ने बताया कि उनके पास 29 अगस्त को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम सूरज बताते हुए कहा था कि अगर वह उसके बताए खाता नंबरों पर 29 हजार रुपये ट्रांसफर करती हैं तो वह इस रकम को डॉलर में बदलकर उन्हें 3 लाख रुपये लौटा देगा। वह साइबर ठग के झांसे में आ गई।
विज्ञापन

कुमुद ने उसके बताए एसबीआई के खाता नंबरों पर 29 हजार रुपये भेज दिए। यह खाता किसी रंजन पंडित के नाम पर है। महिला का आरोप है कि अब वह उसी नंबर पर कॉल कर रही हैं तो वह व्यक्ति उन्हें अश्लील गालियां देना शुरू कर देता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सिमकार्ड का उपयोग करने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed