{"_id":"642f08a03fc2c0f3b60ad439","slug":"29-people-arrested-for-drinking-alcohol-in-public-places-rewari-news-c-17-1-115466-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 29 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 29 लोग गिरफ्तार
Thu, 06 Apr 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बुधवार को पदभार संभालते ही खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अपने तेवर दिखा दिए। कप्तान के तेवर देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार की रात को पुलिस ने 29 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते काबू किया।
पुलिस और आबकारी विभाग की अनदेखी के कारण शराब का सेवन करने वाले लोगों का हौसला बढ़ गया था और जहां भी उन्हें खुला स्थान दिखाई दे वहीं महफिल जमाकर शराब का सेवन करना शुरू कर देते हैं। शहर के हुडा बाईपास पर खुले में और सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर महफिल जमने लगती है। किसी भी चौक चौराहों पर शराब के नशे में शोर गुल करने से भी नहीं चुकते। बुधवार की रात पुलिस ने खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई करते हुए 29 लोगों को काबू किया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने राजेश पायलट चौक से सात लोगों को, कोसली थाना पुलिस ने चार लोगों को, खोल थाना पुलिस ने एक, कसौला थाना पुलिस ने दो, धारूहेड़ा थाना में एक, बावल थाना में एक, सदर थाना पुलिस ने प्रजापति चौक से तीन, शहर थाना पुलिस ने तीन व सेक्टर-छह थाना पुलिस ने चार लोगों को काबू किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।