फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   25 thousand rupees cheated on the pretext of installing AC

एसी लगाने का झांसा देकर ठगे 25 हजार रुपये

Sun, 27 Feb 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees cheated on the pretext of installing AC
रेवाड़ी। जिले के गांव फतेहपुरी निवासी एक व्यक्ति को एसी लगाने का झांसा देकर साइबर ठग ने 25 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने जाटूसाना थाना में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहपुरी निवासी दयानंद ने कहा है कि उनका रेवाड़ी के सेक्टर-चार स्थित इंडियन बैंक में खाता है। 22 फरवरी को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने उनसे एसी लगवाने के बारे में पूछा। बातों में उलझाकर फोन करने वाले ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आया हुआ है। उन्होंने इस बारे में बैंक में संपर्क किया, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण खाते की डिटेल की जानकारी नहीं मिल पाई। 26 फरवरी को उन्होंने अपने खाते की डिटेल देखी तो 22 फरवरी को 25 हजार रुपये निकले हुए थे। दयानंद ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जाटूसाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed