{"_id":"5cdb1258bdec22077f3ad6b1","slug":"21557860952-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले से वंचित छात्रों को दूसरी सूची में मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले से वंचित छात्रों को दूसरी सूची में मिलेगा मौका
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षा निदेशालय ने 134ए में दाखिले से वंचित रह गए छात्रों की सूची मांगी है। जिसमें दाखिला न होने के कारणों की जानकारी भी मांगी है। इन सूची के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने 17 मई के बाद दूसरी सूची जारी करने का फैसला लिया है।
134ए में आवेदकों की समस्याएं कम नहीं हो पा रहीं। करीब 2500 से अधिक आवेदकों में से एक हजार से अधिक का पहली सूची में नाम नहीं आ सका था। इसके अलावा कुछ विद्यार्थियों के दाखिले अन्य खामियों के कारण नहीं हो सके। जिसकी शिकायतें लगातार मुख्यालय को पहुंच रही थी। मुख्यालय ने अपने निर्देशों में कहा कि अगर कोई बच्चा उसी स्कूूल में पढ़ रहा है। अब उसे वही स्कूल आवंटित हो गया तो ऐसे बच्चों के दाखिले रोक दिए जाएं। ऐसे बच्चों को नए सिरे से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। अगर किसी बच्चे का अंक प्रतिशत, क्लास, जेंडर, बोर्ड, माध्यम गलत आ गया है तो उसकी सूची मुख्यालय भेजें। अगर आवंटित स्कूल बंद हो चुका है तो शिक्षा विभाग उसकी सूची भेजे। अगर आवंटित स्कूल में सीट भर चुकी हैं तो ऐसे बच्चों को नया स्कूल आवंटित किया जाएगा। निदेशालय ने अपने निर्देशों में कहा कि आवेदकों को 17 मई से पहले दाखिला लेना होगा। दूसरी सूची 17 मई के बाद जारी की जाएगी। पहली सूची में जिन आवेदकों का नाम आया था। उनको दूसरी सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।