{"_id":"5adce6d24f1c1b64098b5f3a","slug":"21524426450-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललकार रै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललकार रै
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी 29 को जींद में भरेंगे हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के नेहरू पार्क में रविवार को हरियाणा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन की बैठक जिला प्रधान संजय कुमार भटसाना की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर पिछले साल 17 दिसंबर से शिक्षामंत्री के आवास पर धरना जारी है, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की इस नीति के चलते 29 अप्रैल को जींद के हुडा ग्राउंड में ललकार रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सभी पार्ट टाइम, एजुसेट चौकीदारों को 2 वर्ष की नीति बनाकर नियमित किया जाए। पक्का होने तक सभी कर्मचारियों को समान वेतन समान काम दिया जाए। कर्मचारियों को श्रम कानून के दायरे में लाने, ठेकेदारी प्रथा को बंद करने, छठे वेतन आयोग से लागू 2000 रुपये की अंतरिम राहत को मूल वेतन में जोड़ने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, सभी विभागों में खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित भर्ती करने, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर कच्चे कर्मचारियों के आश्रितों को 5 लाख अंतरिम सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। उन्होंने आयुर्वेद विभाग में 250 पार्ट-टाइम कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में भी प्रदर्शन की बात की। इस मौके पर जिला उपप्रधान महावीर, खोल ब्लाक प्रधान शीला देवी, नाहड़ ब्लाक प्रधान चीमन, बावल ब्लाक प्रधान महिपाल, जाटूसाना ब्लॉक प्रधान कर्ण सिंह कंवाली, राजकुमार, अरविंद, कमलजीत, जसवंत, सरला, रोशनी, सुभाष, शांति, सीमा मौजूद थे।