फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नाइट डोमिनेशन : 99 वाहनों का चालान कर 10 किए जब्त

नाइट डोमिनेशन : 99 वाहनों का चालान कर 10 किए जब्त

Sat, 21 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन : 99 वाहनों का चालान कर 10 किए जब्त
नाइट डोमिनेशन : 99 वाहनों का चालान कर 10 किए जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। शहर में दो गुटों के झगड़े के बाद ऐसी स्थिति दोबारा नहीं हो इसके लिए पुलिस ने वीरवार रात को पूरे जिले में जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत 35 स्थानों पर कड़ी नाकेबंदी कर शुक्रवार सुबह तक वाहनों के साथ आने-जाने वाले लोगों की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस ने रात दस बजे से सुबह चार बजे तक चलाए अभियान में 35 स्थानों पर नाकाबंदी कर 1335 वाहनों की जांच की। इसमें 99 वाहनों का चालान कर 10 वाहनों को जब्त कर लिया। जब्तशुदा वाहनों के चालक अपने वाहनों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

अपराधियों पर अंकुश लगाने और चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस की तरफ से समय-समय पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया जाता है। इस दौरान पुलिस टीमों की ओर से रात को आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर ना केवल उनके कागजातों की जांच की जाती है बल्कि रात को सड़कों पर घूमने वाले लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांचा जाता है। वीरवार रात को भी पुलिस की तरफ से पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के नेतृत्व में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान में 35 स्थानों पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान 20 पैदल गश्ती पार्टी, 10 राइडर और 34 पुलिस वाहनों के द्वारा गश्त की गई। अभियान के दौरान कार और बडे़ वाहनों के साथ दोपहिया वाहन चालकों से भी पूछताछ कर वाहनों के कागजातों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


104 से पूछताछ कर अवैध शराब भी पकड़ी
अभियान के तहत पुलिस द्वारा रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक 1335 की जांच की गई। इसके अलावा 113 सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने पहुंचकर इस दौरान 104 लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किए गए। अभियान के दौरान शहर व कसौला थाना पुलिस ने 26 बोतल अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम मे बावल व कसौला थाना पुलिस ने ओवर लोड भार लेकर चल रहे दो वाहनों को जब्त कर एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।

अन्य रातों में बंद हो जाते हैं पुलिस के दरवाजे
पुलिस की ओर से जिले में रात को चलाए जाने वाले नाइट डोमिनेशन अभियान से अपराधियों में खलबली मच जाती है, लेकिन पुलिस अभियान के दौरान ही इतनी मुस्तैद नजर आती है। अन्य दिनों की बात करें तो रात के समय तो पुलिस के दरवाजे आम लोगों के लिए लगभग बंद ही हो जाते हैं।

-----------------------
अभियान का उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है। इस अभियान के दौरान कई अपराधी भी पकड़े गए हैं। आम जनता में पुलिस के बीच विश्वास पैदा करना है कि वे रात को भी बेहिचक चल सकते हैं।
संगीता कालिया, पुलिस अधीक्षक।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed