फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   20 thousand rupees and jewelery stolen by breaking the lock of a closed house

बंद मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और जेवरात चोरी

Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees and jewelery stolen by breaking the lock of a closed house
धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सेक्टर-6 थाने की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला महेंद्रगढ़ के गांव खातीवास निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उसने भिवाड़ी रोड पर प्लाईवुड की दुकान की हुई है। उसकी पत्नी तीन-चार दिन पहले मायके चली गई, जिसके कारण मकान पर ताला लगाकर दुकान पर चला जाता था। शनिवार को सुबह ताला लगाकर दुकान पर आ गया था। देर शाम जब दुकान से घर पर पहुंचा तो सेंटर लॉक टूटा मिला। चोर घर से 15 से 20 हजार की नकदी के साथ लगभग आधा किग्रा की तागड़ी, पायजेब, लोंग सहित अन्य सामान चुरा ले गए। धारूहेड़ा सेक्टर छह थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed