{"_id":"64457822c845604245096d86","slug":"20-thousand-cash-and-jewelry-stolen-from-house-rewari-news-c-17-1-131344-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बंद घर में सेंध लगाकर 20 हजार की नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बंद घर में सेंध लगाकर 20 हजार की नकदी और जेवर चोरी
Sun, 23 Apr 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव राजगढ़ में चोरों ने कई दिनों से बंद घर में सेंध लगाकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। मकान मालकिन महिला के वापस लौटने के बाद चोरी का पता लगा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव राजगढ़ निवासी निर्मला ने बताया कि वह 30 मार्च को घर को ताला लगाकर बच्चों के साथ गांव टीकला में गई थी। 21 अप्रैल की रात परिवार के साथ वापस घर लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी के दोनों दरवाजे भी उखाड़े हुए थे। महिला के अनुसार चोर अलमारी से सोने और चांदी के जेवरात सहित करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।