फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नगरपालिका वार्डों के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी किए नियुक्त

नगरपालिका वार्डों के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी किए नियुक्त

Sun, 03 Mar 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका वार्डों के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी किए नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा। नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव 2019 से संबंधित मतदाता सूची तैयार करने व मतदाता सूची से संबंधित एतराज सुनने व उनके निपटान के बारे में सरकार की ओर से अधिसूचना को संशोधित किया गया है। इसके अतिरिक्त एतराज एवं आपति सुनने के लिए रिवाईजिंग अथॉरिटी भी नियुक्त किये गये है।
वोटर लिस्ट नगरपालिका धारूहेड़ा के लिए ये रहेगा शेड्यूल
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 12 मार्च तक विधानसभा की वोटर लिस्ट के अनुसार नगरपालिका धारूहेडा की वोटर लिस्ट तैयार करने का काम किया जाएगा तथा 13 मार्च को ड्राफ्ट (शुरुआती) वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 19 मार्च को 3 बजे तक वार्ड में रहने वाले मतदाता, जिनको किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो तो दर्ज करा सकेगें। 29 मार्च को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त अधिकारी आपत्तियां दूर करेंगे तथा 2 अप्रैल को मतदाता उपायुक्त के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज करा पाएंगे। 5 अप्रैल को उपायुक्त आपत्तियों पर गौर कर उनका समाधान करेंगे तथा 15 अप्रैल को नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव की फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पालिका धारूहेड़ा की वार्ड वाइज मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1,2,3 व 4 कार्यालय उप-तहसील धारूहेड़ा में तहसीलदार रेवाड़ी, वार्ड नंबर 5,6,7,8 व 9 कार्यालय में नायब तहसीलदार धारूहेड़ा द्वारा, वार्ड नंबर 10, 11, 12, व 13 कार्यालय में नायब तहसीलदार बावल तथा वार्ड नंबर 14, 15,16 व 17 नगर पालिका कार्यालय धारूहेड़ा में एसडीओ पंचायती राज बावल द्वारा आपत्तियां व सुझाव सुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर लिस्ट नगर परिषद रेपाड़ी के लिए ये रहेगा शेड्यूल
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि 12 मार्च तक विधानसभा की वोटर लिस्ट के अनुसार नगर परिषद की वोटर लिस्ट तैयार करने का काम किया जाएगा तथा 13 मार्च को ड्राफ्ट (शुरुआती) वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 5,6,7,12,19 व 20 खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय रेवाड़ी में अतिरिक्त उपायुक्त, वार्ड नंबर 8,10,16,17,21 व 22 एसडीएम कार्यालय रेवाड़ी में एसडीएम रेवाड़ी द्वारा, वार्ड नंबर 2,3,4,9,15 व 18 नगर परिषद कार्यालय रेवाड़ी में सीटीएम द्वारा, वार्ड नंबर 1,11,13,14,23 व 28 जिला परिषद कार्यालय रेवाड़ी में सीईओ जिला परिषद रेवाड़ी, वार्ड नंबर 24,25,26,27,29,30 व 31 कम्यूनिटी सेंटर कुतुबपुर वार्ड नंबर 24 में डीडीपीओ रेवाड़ी द्वारा आपत्तियां व सुझाव सुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed