फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सैक्टरों

सैक्टरों

Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सैक्टरों
रेवाड़ी-धारूहेड़ा के सेक्टरों की सड़कों पर खर्च होंगे साढ़े छह करोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
रेवाड़ी।
एन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टर के नागरिकों का गुस्सा झेल रही सरकार ने लोगों को विकास का मरहम लगाया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से शहरी स्थानीय निकाय विभाग में सेक्टरों के हस्तांतरित होने के बाद सेक्टरों की बदहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश बाद रेवाड़ी के लिए 4.15 करोड़ रुपये और धारूहेड़ा के सेक्टरों के लिए 2.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उपायुक्त पंकज ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 शहरों के लिए 163 सेक्टर की सड़कों के लिए 265 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभागीय टेंडर प्रक्रिया होने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि धारूहेड़ा में तीन सेक्टरों के लिए 2.43 करोड़ रुपए था। रेवाड़ी के भी 3 सेक्टरों के लिए 4.15 करोड़ रुपए सुधार पर खर्च किए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 10 साल पुराने विकसित सेक्टरों को शहरी स्थानीय निकाय विभाग को स्थानांतरित किया गया था। लेकिन लंबे समय से सेक्टरों की सड़कों के उचित रखरखाव के अभाव में इनकी हालत जर्जर हो गई थी। शहरी निकाय मंत्री कविता जैन के अनुरोध तथा वाहन चालकों व आमजन की परेशानियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने सभी शहरों के स्पेशल रिपेयर वाली सड़कों के इस्टीमेट मांगे थे। अब मुख्यमंत्री ने 20 शहरों के 163 सेक्टरों की सड़कों के सुधार के लिए 265 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसके बाद उनके साथ कई विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री के सामने आमजन की मांग रखी गई थी कि फंड की कमी के चलते लंबे अरसे से सेक्टरों की सड़कों का रखरखाव नहीं हो पाया, जिसके चलते उनकी हालत जर्जर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed