{"_id":"5a60f4414f1c1b87268b52c1","slug":"191516303425-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा क्विज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा क्विज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क सुरक्षा क्विज में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पुलिस विभाग की तरफ से यूरो इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा संबंधी क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से छह-छह टीमों के करीब 44 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तर पर चार श्रेणियों में प्रतियोगिताएं कराई गई। पहली श्रेणी में तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के बच्चे, दूसरी श्रेणी में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चे और तीसरी श्रेणी में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को शामिल किया गया। पहली श्रेणी में राजकीय प्राइमरी स्कूल साबन खंड बावल प्रथम, केरला पब्लिक स्कूल खंड द्वितीय और राजकीय प्राइमरी स्कूल पाल्हावास खंड जाटूसाना तृतीय स्थान पर रहे। दूसरी श्रेणी में राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल खंडोडा खंड बावल प्रथम, कृष्णा आदर्श पब्लिक स्कूल भोतवास भौंदू द्वितीय और निवेरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड तीसरे स्थान पर रही। तीसरी श्रेणी में प्रथम स्थान पर सनग्लोव इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, द्वितीय स्थान पर राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल खंडोडा खंड बावल और तृतीय स्थान पर विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारूहेड़ा के बच्चे रहे। चतुर्थ श्रेणी में राव अभय सिंह प्रथम, राजकीय महाविद्यालय खंडोडा द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय बावल के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे।
------------------
यातायात के नियमों की जानकारी जरूरी
एसडीएम रेवाड़ी कुशल कटारिया और डीएसपी गजेंद्र कुमार ने परीक्षा का संचालन कराया। डीएसपी ने कहा कि बचपन से ही अगर यातायात के नियमों की जानकारी होगी तो हम खुद वाहन चलाते समय जागरूक रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। अधिकांश हादसे यातायात के नियमों की अवहेलना से होती है। यातायात जागरूकता के लिए ही पुलिस विभाग की तरफ से इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है। हमारा प्रयास रहता है कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस तरह की परीक्षाओं में भाग ले ताकि यातायात नियमों की जानकारी उन्हें समय रहते मिल सके। उन्होंने बताया कि जिले में पहले स्कूल स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर और अब जिला स्तर पर ये प्रतियोगिता कराई गई है। प्रतियोगिता में लेक्चरर द्वारा बच्चों से प्रश्नों के उत्तर पूछे। इस मौके पर यातायात प्रभारी सूरजभान, सदर थाना प्रभारी हरीसिंह, एसआई शिवकुुमार, एएसआई आजाद सिंह, यूरो स्कूल प्रिंसिपल ईश धीगंडा, आरएसओ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश वशिष्ठ, लोकेश गोयल, मास्टर ईश्वर शर्मा, प्रधान डॉक्टर सूर्य कमल, क्विज टीचर्स अजित सिंह, सतीश, सत्यपाल व डॉक्टर अनिल कुमार मौजूद रहे।