{"_id":"60c4f0078ebc3e78e6104df1","slug":"19-new-cases-of-corona-came-a-patient-of-black-fungus-was-found-rewari-news-rtk612709547","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में कोरोना के 19 नए मरीज और ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में कोरोना के 19 नए मरीज और ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मिला
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में अब कोरोना से हालात सुधरने लग गए हैं, जिससे रिकवरी रेट 97.98 प्रतिशत पर पहुंच गया है। अब महज 151 एक्टिव केस बचे हैं। शनिवार को भी 21 लोगों ने कोरोना का मात दी है। वहीं 19 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध केस सामने आया है। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 285190 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। शनिवार को 19 नए संक्रमित मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर 20086 पर पहुंच गई है। शनिवार को रेवाड़ी शहर से 3, बावल से 2, मीरपुर से 2, गुरावड़ा से 5 व खोल से 7 नागरिक संक्रमित मिलेे हैं। वहीं 21 लोगों ने कोरोना का मात दी है, जिससे अब जिले में 19682 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल 151 कोरोना के एक्टिव केस हैं और उनकी हालत में सुधार है। अब तक जिले में 253 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे में 1691 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं 1435 सैंपलों की रिपोर्ट बाकी है। इधर, सीएमओ ने बताया कि जिले में ब्लैक फंगस के एक और संदिग्ध मिला है। अब जिले में 31 नागरिक ब्लैक फंगस की संदिग्ध बीमारी से ग्रस्त हैं। जिसमें से 2 नागरिकों की मौत हो चुकी है।
3663 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने जिला में वैक्सीन प्रक्रिया तेज कर दी है। शनिवार को विभाग द्वारा 3663 डोज दी गई। जिले में अभी तक 250480 लोगों को डोज दी जा चुकी है। प्रशासन का लगातार प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डोज दी जाए और इसके लिए गांव व शहर के अनेक जगहों पर वैक्सीन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।