फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   18 infected were found in the district, the pace of vaccination too slow

जिले में 18 संक्रमित मिले, टीकाकरण भी धीमा

Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
18 infected were found in the district, the pace of vaccination too slow
रेवाड़ी। जिले में 24 दिन बाद एक बार फिर एक दिन में 18 संक्रमित मिले हैं। एक दिन में इतने ज्यादा संक्रममित मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वहीं टीकाकरण की सुस्त रफ्तार जिले के लोगों की चिंता बढ़ाने वाली है। मंगलवार को एक दिन में सात हजार लक्ष्य के मुकाबले 2402 लोगों को ही टीका लग पाया। इनमें दूसरी डोज लेने वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के पांच लाख 18 के ज्यादा उम्र वाले लोगों को तीन माह में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस रफ्तार से एक साल में भी यह पूरा नहीं हो पाएगा। वहीं दूसरी ओर पहली के बाद दूर दूसरी डोज के लिए भी लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भाड़ावास पीएचसी पर दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग पहुंचते हैं, लेकिन टीके नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को चक्कर कटवाने से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को रेवाड़ी अर्बन में 1, बावल क्षेत्र में 6, नाहड़ में 3, गुरावड़ा व खोल में 4-4 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में 12 जून को 19, 13 जून को 14, 14 को 14, 16 को 12 व 17 जून को 12 केस मिलने के बाद लगातार मामले घटते जा रहे थे। बीते एक सप्ताह से रोज एक-एक संक्रमित मिल रहा था।
विज्ञापन

धारूहेड़ा नगर पालिका में सभी कर्मचारियों के लिए सैंपल
तीसरी लहर के मद्देनजर मंगलवार को धारूहेड़ा स्थित नगर पालिका भवन में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। इस दौरान डॉ. सुधा यादव, पूजा यादव, संतोष देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल स्थित लैब में भेजा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सैंपल लेने का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा कुछ सीएचसी व पीएचसी में टीकाकरण के लिए आ रहे लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को कुल 1477 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड सम्मत व्यवहार व सतर्कता जरूरी : डीसी
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अभी भी सावधानी बरतनी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। हमें फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर, दो गज की दूरी, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना आदि नियमों का प्रयोग करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में मंगलवार को कोविड संक्रमण के 18 नए केस मिले हैं। मंगलवार को 4 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोविड संक्रमण के कुल 30 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 28 नागरिक होम आइसोलेट हैं। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 34 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 3 लाख 52 हजार 466 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed