फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   तालाबंदी की चेतावनी के बाद स्कूल में लगाए दो शिक्षक...

तालाबंदी की चेतावनी के बाद स्कूल में लगाए दो शिक्षक...

Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तालाबंदी की चेतावनी के बाद स्कूल में लगाए दो शिक्षक...
तालाबंदी की चेतावनी के बाद स्कूल में नियुक्त किए गए दो शिक्षक
विज्ञापन

रेवाड़ी। जाटूसाना खंड के गांव सूमाखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान एवं गणित संकाय के प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं होने पर पंचायत द्वारा दी गई तालाबंदी की चेतावनी के प्रशासन ने स्कूल में तुरंत प्रभाव से गणित व रसायन शास्त्र विषय की प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पंचायत ने पांच दिन पहले सोमवार को शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी। पंचायत प्रतिनिधि इस मामले में सोमवार को सुबह के समय भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल एवं महामंत्री प्रीतम चौहान के साथ उपायुक्त पंकज से मिलकर ज्ञापन दिया तथा उन्हें पूरे हालात से अवगत कराया। इसके बाद उपायुक्त ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से दो शिक्षिकाओं को सूमाखेड़ा स्कूल में लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से राजकीय उच्च विद्यालय मूंदी से रसायन शास्त्र की शिक्षिका सोनम एवं रावमावि बावल से गणित अध्यापिका राजबाला का इस स्कूल तबादला कर दिया है।
विज्ञापन

सरपंच उर्मिला देवी ने बताया कि गांव की बेटियां इससे पहले आसपास के गांवों के स्कूल में जाती थी तथा वहां पर उनके साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं हुई। इन घटनाओं के बाद जब ग्रामीणों ने कई दिनों तक आंदोलन किया तब जाकर जुलाई 15 जुलाई 2016 को स्कूल को अपग्रेड किया गया। स्कूल को अपग्रेड करने के बाद भी विद्यालय में पर्याप्त संख्या में स्टाफ के नहीं होने के बच्चियों के परेशानी जस की तस बनी हुई थी। इसके बाद पंचायत ने सोमवार से स्कूल पर ताला जड़ने की चेतावनी दी थी लेकिन प्रशासन के सकारात्मक रुख के बाद उपायुक्त से मिला गया जिस पर उन्होंने तुरंत प्रभाव से दो शिक्षिकाओं का तबादला आदेश कराते अन्य विषय का अध्यापकों की भी जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, महामंत्री प्रीतम चौहान, पूर्व महामंत्री रामौतार कतोपुरी, हरेंद्र सिंह एवं सरपंच उर्मिला देवी ने उपायुक्त का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed