{"_id":"62531c0bd0525012023c9a12","slug":"165-play-schools-started-in-the-district-from-today-rewari-news-rtk643543773","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 165 प्ले स्कूलों का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 165 प्ले स्कूलों का आगाज आज से
विज्ञापन
प्ले स्कूल की मुआयना करतीं अधिकारी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार के निर्देश पर रेवाड़ी में 165 प्ले स्कूलों का आगाज सोमवार से हो जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर 166 प्ले स्कूल स्थापित होने थे, मगर इनमें एक स्कूल की भौतिक आधार पर स्थापना संभव नहीं हुआ। इनमें हजारों बच्चों का भविष्य संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण काम होने वाला है।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में हरियाणा सरकार ने यह अहम निर्णय लिया था, जिसे साकार रूप देने में महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला जुटा हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्रों में ज्ञान, ध्यान, विज्ञान, खेल समेत अन्य विषयों से संबंधित अहम जानकारी स्कूल जाने पर पहले मिल जाएगी। इनमें बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाने के अलावा उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच होगी। उनको भाषा ज्ञान, सांसारिक संबंधों, संतुलित आहार दिया जाएगा। कोरोना काल में बच्चों के अभिभावकों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग डिजीटल माध्यम से जुड़ा रहा। स्कूलों में बच्चों को पेपर कटिंग, उनको उस कटिंग के आधार पर कागज पर चिपकाना, मिट्टी के दीप, छोटी मटकी, कुल्हड़ आदि बनाए जाने का तरीका समझाने के बाद इन पर रंग-बिरंगी चित्रांकन, शारीरिक स्वच्छता, हाथ धोने, नहाने और शरीर के किस अंग की किस तरह सफाई की जाए, वह तरीका भी समझाया जाएगा। प्ले स्कूलों में 3 से 6 साल तक के बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। प्रार्थना सभा में योग, खेल एवं आत्म मनन, चिंतन एवं मंथन के लिए कई तरह की प्रश्नोत्तरी कराने की भी तैयारियां हैं। नृत्य, संगीत, गायन समेत अन्य विधाएं भी इनको सिखाई जाएंगी।
-------------------------
इन गांवों में हुआ सरकार का सपना साकार
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उर्मिल सिवाच ने कहा कि जिले के शिक्षा क्षेत्र में नवाचार पद्धति में 165 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब प्ले स्कूल में बदल दिया गया है। खंड खोल के गांव लाधुवास अहीर, भाड़ावास, चिमनावास, मामड़िया आसमपुर, मामड़िया अहीर व मामड़िया ठेठर में नवस्थापित प्ले स्कूलों का निरीक्षण किया गया है। सरकार ने इनमें सामान भिजवा दिया है। दीवारों पर चित्रकारी हो गई है। आम लोगों से यह अपील है कि वे सरकार की इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
-----------------------------
--------------------------
कोट
हरियाणा सरकार ने जिले में 165 प्ले स्कूलों के माध्यम से हजारों बच्चों का भाग्य संवारने का निर्णय लिया है। इससे नौनिहालों को सुखद माहौल में बेहतर शिक्षा मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल का रूप दिया जा रहा है। इनके सुंदरीकरण से अब यहां माहौल बदल जाएगा। यह सरकार का एक पुनीत और बाल हितकारी कदम है। - यशेंद्र सिंह, उपायुक्त।
---------------------------------
कोट
हरियाणा सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्ले स्कूलों को साकार रूप देने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे पूरा करने के लिए विभागीय अमला जुटा है। तीन दर्जन से अधिक प्ले स्कूलों का निरीक्षण दौरा करके वहां की व्यवस्थाएं देखी हैं। जहां कमी मिली, वहां उसे दूर करने के निर्देश भी दिए। - उर्मिल सिवाच, पीओ, महिला एवं बाल विकास विभाग।