{"_id":"5aad6be84f1c1bab758b5f69","slug":"161521314792-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगी मिड डे मील वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगी मिड डे मील वर्कर्स
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगी मिड डे मील वर्कर्स
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन का प्रांतीय स्तर का एक प्रदर्शन 25 मार्च को महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री निवास पर होगा। प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में मिड-डे-मील वर्कर्स शिरकत करेंगे। इसमें शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर वर्कर्स की लंबित मांगों को लागू करने की मांग की जाएगी।
प्रधान सुरस्ती देवी और सचिव ओमवती ने बताया कि मिड-डे-मील वर्कर्स को महज 2500 रुपये प्रतिमाह मिलता है। वर्ष 2013 में कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने 2500 रुपये लागू किए थे। इसके बाद से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। भाजपा की सरकार से उम्मीद थी कि वह मिड-डे-मील वर्कर्स को 18000 रुपये न्यूनतम वेतन लागू करेगी। तीन वर्ष से लगातार मांग की जा रही है, सरकार के कानों पर कोई जूं नही रेंग रही है।
यह है वर्कर्स की मांगें
मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन की मांग है कि 18000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए। उनको श्रमिक का दर्जा मिले। साल में दो ड्रेस मिले। 15 बच्चों पर एक मिड-डे-मील की नियुक्ति होनी चाहिए। पोछा लगाने, बर्तन साफ करने के लिए अलग से भर्ती होनी चाहिए। मिड-डे-मील वर्कर्स की रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष की जाए, इनका इंश्योरेंस भी करवाया जाए। मुद्दत से कार्यरत मिड-डे-मील वर्कर्स को ना हटाया जाए, स्कूल रजिस्टर में हाजिरी लगवाई जाए, 45वें श्रम सम्मेलन की रिपोर्ट को लागू किया जाए। उस दिन शिक्षा मंत्री रामबिलास को ज्ञापन दिया जाएगा। इसी रैली को मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन की महिला नेताओं के अलावा कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, संयुक्त हरियाणा कर्मचारी मंच के नेता रिटायर्ड मुख्याध्यापक सूबे सिंह, राजकुमार भिवानी, बलराम, ईश्वर सिंह राठी सोनीपत, मेहर सिंह हिसार, जयकरण झज्जर, रोशन लाल कैथल समेत एआईयूटीयूसी के प्रांतीय प्रधान का. सत्यवान संबोधित करेंगे।