{"_id":"59c6b61e4f1c1b21688b6376","slug":"161506194974-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद एक जाति के नहीं, सभी के प्रेरणास्रोत : राव इंद्रजीत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें इनकी कुर्बानियों एवं बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा करनी चाहिए। केंद्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने यह विचार शनिवार को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहे। महान शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद सदैव प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देशप्रेम एवं भाईचारे की परंपरा को कायम रखना चाहिए। भारत जब भी अपने आजाद होने पर गर्व महसूस करता है तो उसका सर उन महापुरुषों के लिए झुकता है। जिन्होंने देशप्रेम की राह में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। हमें ऐसे शहीदों की शहादत पर गर्व होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्राचीन समय से ही योद्धाओं, देशभक्तों और रणबांकुरों की धरती रहा है। यदि हम इस प्रदेश की सैन्य परंपरा पर नजर डालें तो पता चलता है कि आजादी से पहले के युद्धों के अतिरिक्त देश की आजादी के बाद 1962, 1965 व 1971 के युद्धों में इस छोटे से प्रदेश के वीरों की वीरता की कहानी अवर्णनीय है। आज भी अहीरवाल क्षेत्र सैनिकों की खान के नाम से देश-विदेश में प्रसिद्ध है। देश की सेना में कार्यरत हर दसवां जवान इस क्षेत्र से संबंधित है। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल, विधायक कोसली बिक्रम सिंह यादव, विधायक पटौदी बिमला चौधरी, विधायक नारनौल ओमप्रकाश, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, जिला भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, जिला प्रमुख मंजू बाला, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी चांदना, कुमारी गीता, बुद्धि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलजीत, रामदत भारद्वाज आदि ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।